Mau News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को, वादों के निस्तारण पर जोर
Mau News: सचित्र : 21-दीवानी न्यायालय में गुरुवार को आयोजित बैठक में शामिल न्यायिक अधिकारी न में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता

Mau News: मऊ, संवाददाता। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर को दीवानी न्यायालय के प्रांगण में किया जाएगा। लोक अदालत में अधिकाधिक वादों का प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आपसी सुलह, समझौते एवं सहमति के आधार पर सुनिश्चित कराए जाने पर जोर दिया। विशेष रूप से राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों तथा प्रीलिटिगेशन स्तर के प्रकरणों को चिन्हित करते हुए उनके निस्तारण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत बाक़र शमीम रिज़वी द्वारा संबंधित अधिकारियों को अधिकाधिक वादों का चिन्हांकन करते हुए उनकी प्रभावी पैरवी एवं निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। प्रीलिटिगेशन मामलों में संबंधित पक्षकारों से संपर्क स्थापित कर उन्हें लोक अदालत के माध्यम से विवादों के समाधान के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नाहेरा वसीम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

