ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊनगरपालिका अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के खिलाफ नपा कर्मचारियों ने भरी हुंकार

नगरपालिका अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के खिलाफ नपा कर्मचारियों ने भरी हुंकार

नगर पालिका अध्यक्ष मु. तैयब पालकी के ऊपर जानलेवा हमले के विरोध में हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों ने शनिवार को एकजुटता का प्रदर्शन किया। साथ ही साथ चेताया कि अगर तीन दिन के अंदर...

नगरपालिका अध्यक्ष पर जानलेवा हमले के खिलाफ नपा कर्मचारियों ने भरी हुंकार
हिन्दुस्तान टीम,मऊSat, 24 Aug 2019 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पालिका अध्यक्ष मु. तैयब पालकी के ऊपर जानलेवा हमले के विरोध में हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों ने शनिवार को एकजुटता का प्रदर्शन किया। साथ ही साथ चेताया कि अगर तीन दिन के अंदर हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं किया गया तो आरपार का आंदोलन करते हुए कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बताते चलें कि दो दिन पूर्व गुरुवार की शाम को नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैयब पालकी अपनी दुकान बंद कराकर वापस घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सदर चौक के पास अचानक एक दर्जन से अधिक की संख्या में सशस्त्र हमलावर उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिए थे। हमले में नगर पालिका अध्यक्ष को चोट भी आया था। जबकि हमले की सूचना पाते ही भारी संख्या में शहर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। वहीं फोर्स को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले थे। पुलिस टीम द्वारा हमलावरों की खोजबीन का काफी प्रयास किया गया, लेकिन हमलावरों का कुछ भी पता नहीं चल सका। उधर नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस टीम ने चार नामजद मकसूद खां, सेराज उर्फ सब्बू, शेरु, फहीम खां समेत 11 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर अब नगर पालिका कर्मचारी भी एकजुट होने लगे हैं। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैयब पालकी के ऊपर हमले के विरोध में नपा कर्मियों ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। नगर पालिका कर्मचारियों ने चेताया कि अगर नगर पालिका अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो आरपार आंदोलन करते हुए कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष मो. अकरम, महामंत्री रमेश चंद, धर्मेन्द्र पाण्डेय, गुफरानुल हई, आदर्श त्रिपाठी, परमानंद मिश्र, चंद्र प्रकाश दुबे, आमिर, फैसज, अनीस आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें