मऊ में अज्ञात युवक की हत्या कर शव खेत में मिलने से सनसनी
Mau News - मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक 25
मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की हत्या कर शव गेहूं के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ, थानाध्यक्ष और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के शव के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोंट के गंभीर निशान मिले। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। एएसपी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय
सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रणवीरपुर गांव में गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे नित्य की भांति ग्रामीण अपने खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास ही गेहूं के खेत में 25 वर्षीय युवक का शव हत्या करके फेंका मिलने से सनसनी फैल गई।आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरायलखंसी थाने की पुलिस को दिया। गेहूं के खेत में हत्या करके युवक का शव फेंके जाने की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी कृष राजपूत, थानाध्यक्ष संजय सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का गहनता के साथ मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार ने बताया कि मृतक युवक के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोंट के निशान मिले हैं। साथ ही साथ मृतक युवक का चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। घटना स्थल के पास हवाई चप्पल, शराब की बोतल और कुछ पैसे बरामद किए गए हैं। शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर फोरेंसिक टीम को साक्ष्यों को एकत्र करके जांच में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


