
एसआईआर को लेकर सांसद ने चुनाव आयोग से किया शिकायत
Mau News - मऊ के सांसद राजीव राय ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर घोसी संसदीय क्षेत्र में मतदाता सूची से कई नाम हटाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस मुद्दे को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी गंभीरता से लिया है। सांसद ने हटाए गए मतदाताओं की बूथवार सूची उपलब्ध कराने की मांग की है।
मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर घोसी संसदीय क्षेत्र अंतर्गत विधान सभावार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान काफी संख्या में मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का आरोप लगाया है। सांसद ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाया है। उधर घोसी लोकसभा के सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दे को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया है। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र में अवगत कराया है कि वर्तमान मतदाता सूची देखने के बाद यह प्रतीत होता है कि घोसी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़ी संख्या में स्थायी निवासियों के नाम हटा दिया गया है।

सांसद ने आरोप लगाया है कि वर्तमान मतदाता सूची के अवलोकन से पता चलता है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कुछ विशेष लोगों का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाया गया है। सांसद ने चुनाव आयोग से तत्काल गहन जांच करने की मांग किया है। सांसद ने मांग किया है कि उनके संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं की बूथवार सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसका भौतिक सत्यापन किया जा सके। उधर घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय के शिकायती पत्र को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी गंभीरता के साथ संज्ञान में लिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




