ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊमऊ: आधा सेमी प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रही घाघरा

मऊ: आधा सेमी प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रही घाघरा

घाघरा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती इलाके के लोगों में हाहाकार मच गया है। वहीं घाघरा का जलस्तर आधा सेंमी प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रही है। चौतरफा हुई बारिश से जहां एक बर फिर घाघरा...

मऊ: आधा सेमी प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रही घाघरा
हिन्दुस्तान टीम,मऊFri, 04 Oct 2019 11:44 PM
ऐप पर पढ़ें

घाघरा का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती इलाके के लोगों में हाहाकार मच गया है। वहीं घाघरा का जलस्तर आधा सेंमी प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रही है। चौतरफा हुई बारिश से जहां एक बर फिर घाघरा में उफान आ गया है। लगता है नदी दो दिन में एक बार फिर खतरा विन्दु को पार कर जायेगी। इधर तटवर्ती इलाके के लोगों की बेचैनी बढ़ गयी है।

इधर गौरीशंकर घाट पर खतरा विन्दु 69.90 मीटर के सापेक्ष नदी 69.40 पर बह रही है। नदी इस समय खतरा विन्दु से पचास सेमी नीचे है। लगातार घटते बढ़ते जलस्तर को लेकर सिंचाई विभाग भी एलर्ट हो गया है। वहीं बाढ़ खण्ड आजमगढ़ ने एक बार फिर बन्धों को लेकर सतर्कता बरते हुए है। जबकि तेज बरसात होने से बन्धों की मिट्टियां जगह-जगह पर धुल गयी हैं, जिससे बन्धा भी कमजोर हो गया है। अगर घाघरा का जलस्तर बढ़ा तो निश्चित ही कटान का खतरा मंडराने लगेगा। जबकि एक्सईएन दीपक कुमार ने बताया कि हम नदी पर पूरी नजर रखे हुए हैं।

घाघरा पहली बार इस समय तेजी से बढ़ रही है। जबकि इस समय घाघरा का जलस्तर घटना चाहिये, लेकिन लगातार बारिश होने से जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। बंधों की मरम्मत शुरू कर दी गयी है। सभी रेगूलेटरों को बन्द करा दिया गया है। घाघरा के बढ़ते जलस्तर को लेकर तटवर्ती इलाके के लोगों की निगाहें लगातार नदी पर गड़ी हुई हैं कि अब घाघरा कहर ढायेगी कि बचायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें