ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊमऊ: उर्मिला यादव निर्विरोध बड़रॉव ब्लाक प्रमुख बनीं

मऊ: उर्मिला यादव निर्विरोध बड़रॉव ब्लाक प्रमुख बनीं

उर्मिला यादव निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुनी गईं। जिलाधिकारी द्वारा गुरुवार की देर शाम उर्मिला को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाणपत्र मिलने के बाद समर्थक नारेबाजी करते हुए खुशी में झूम...

मऊ: उर्मिला यादव निर्विरोध बड़रॉव ब्लाक प्रमुख बनीं
हिन्दुस्तान टीम,मऊThu, 18 Jul 2019 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

उर्मिला यादव निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुनी गईं। जिलाधिकारी द्वारा गुरुवार की देर शाम उर्मिला को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाणपत्र मिलने के बाद समर्थक नारेबाजी करते हुए खुशी में झूम उठे।

जिले में प्रमुखी को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाला ब्लाक बड़रॉव एक बार फिर चर्चा में है। शह और मात को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में अविश्वास होने से पहले ही एक जून को निवर्तमान प्रमुख विमला यादव पुत्र बधू विद्युत प्रकाश यादव ने अचानक इस्तीफा देकर उपचुनाव का रास्ता साफ कर सरगर्मी तेज कर दिया। काफी अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रमुख पद के लिए बुधवार को उर्मिला यादव पत्नी सर्वेश यादव ने ही केवल पर्चा खरीद पर्चा दाखिल किया। सक्षम अधिकारी के जांच के उपरांत पर्चा वैध पाये जाने के बाद निर्विरोध प्रमुख पद हेतु उर्मिला का चयन का रास्ता साफ हो गया। वहीं जिले में ब्लॉक प्रमुखी के उपचुनाव में केवल एक सेट पर्चा दाखिल होने से राजनीतिक पंडितो ने कभी किंगमेकर कहे जाने वाले पूर्व प्रमुख विद्युत प्रकाश यादव की चुप्पी को लेकर सोचने को मजबूर हो रहे हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि प्रमुखी पद को लेकर राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में सर्वेश यादव का पलड़ा भारी है। वहीं मुख्य भूमिका में रहे पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव, डा. एचएन सिंह पटेल, सर्वेश यादव, संजय सिंह, दीपक ओझा सहित दर्जनों लोगों ने पूरे लाव लश्कर के साथ ब्लाक कार्यालय में तहसीलदार के समक्ष पर्चा दाखिल किया था। लेकिन विपक्ष द्वारा पर्चा दाखिल न करने के कारण उर्मिला यादव निर्विरोध निर्वाचित हुई। जिलाधिकारी द्वारा देर शाम उर्मिला को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाणपत्र मिलने के बाद समर्थक खुशी मे झूम उठे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें