चौबीस घंटे बाद भी मोबाइल चोरों का नहीं लगा सुराग

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ के सहादतपुरा स्थित मोबाइल की होलसेल दुकान में बुधवार रात लाखों रुपये के मोबाइल फोन चोरी हो गए। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

चौबीस घंटे बाद भी मोबाइल चोरों का नहीं लगा सुराग

मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित मोबाइल के होलसेल की दुकान में बुधवार की देर रात लाखों रूपये के मोबाइल फोन चोरी मामलें में 24 घंटे बाद भी चोरों का कोई सुराग नही लगा है। ऐसे में व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। हालांकि पुलिस टीम कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं है। और जल्द ही चोरी का पर्दाफाश करने की बात कह रहीं है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहादतपुरा निवासी राजेन्द्र अग्रवाल की सहादतपुरा पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर मोबाइल की होलसेल दुकान से बुधवार की रात चोर पीछे दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए थे।

चोर दुकान के अंदर रखे लाखों रूपये के महंगे मोबाइल फोन सेट चुरा ले गए थे। जिसके बाद से ही चोरों को लेकर शहर में दहशत बनी हुई है। वहीं 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नही लग सका है। पुलिस टीम कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहीं है। साथ ही दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। नगर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस की कई टीमें खुलासा करने में जुटी हुई है। कुछ सुराग मिले है, जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इस चोरीं का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत बढ़ गई है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए। साथ ही चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।