ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊमिशन शक्ति : थानों में महिला हेल्प डेक्स कार्यालय का उद्घाटन

मिशन शक्ति : थानों में महिला हेल्प डेक्स कार्यालय का उद्घाटन

मऊ। इस समय चल रहे मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्र में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर...

मऊ। इस समय चल रहे मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्र में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर...
1/ 4मऊ। इस समय चल रहे मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्र में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर...
मऊ। इस समय चल रहे मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्र में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर...
2/ 4मऊ। इस समय चल रहे मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्र में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर...
मऊ। इस समय चल रहे मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्र में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर...
3/ 4मऊ। इस समय चल रहे मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्र में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर...
मऊ। इस समय चल रहे मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्र में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर...
4/ 4मऊ। इस समय चल रहे मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्र में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर...
हिन्दुस्तान टीम,मऊFri, 23 Oct 2020 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

मऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खास ख्याल रखने की ओर समाज के सभी वर्गों को जागरुक करना है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जनपद के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जहां महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दर्ज करते हुए उनका निबटारा किया जायेगा।

बेटियों की सुरक्षा को समाज की जागरूकता जरुरी : एसपी

पहसा। बेटियों की सुरक्षा के लिए परिवार और समाज को जागरूक होना पड़ेगा। यह कहना है पुलिस अधीक्षक धुले सुशील चंद्र चंद्रभान का। वह शुक्रवार को हलधरपुर थाना परिसर में मिशन शक्ति योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि थाने में महिला हेल्प कार्यालय स्थापित कर दिया गया है। बेहिचक और बेझिझक महिला अपराधों के लिए शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता को एक पर्ची भी दी जाएगी तथा एक मोबाइल नंबर भी मिलेगा। जिसके माध्यम से आप द्वारा दर्ज शिकायत पर क्या कार्रवाई हो रही है। समय-समय पर इसकी भी जानकारी आपको मिलती रहेगी। क्षेत्राधिकारी मधुबन राजकुमार सिंह ने कहा की गांव की बेटी अपनी बेटी चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो के सूत्र वाक्य को हमें जन-जन में आत्मसात कराना होगा। इस अवसर पर चौकी प्रभारी रतनपुरा की शिव मूर्ति तिवारी, एण्टी, रोमियो प्रभारी नीरज यादव, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष नरसिंह सिंह, प्रेम शंकर सिंह, प्रबंधक डॉक्टर देवेंद्र चौहान, संतोष सिंह, डाक्टर देवेन्द्र चोहान, अनिता आदि मौजूद रहे।

महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

चिरैयाकोट। थाना प्रागंण में शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क कार्यालय का उद्घाटन सीओ नन्दलाल एवं ब्लॉक प्रमुख नीति सिंह ने फीता काटकर किया। दो घण्टे तक चले कार्यक्रम मे वक्ताओं ने अपने अपने विचारों से महिलाओं को अत्याचार के विरुद्ध निर्भय होकर कानूनी ढंग से संघर्ष करने की नसीहत दी। पूर्व प्रमुख अरुण कुमार सिंह ने भी विचार रखा। इस अवसर पर एमएलसी की पत्नी प्रियदम्बा सिंह, बाबा गिरधारी, पौहारी कालेज के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह यादव, पीकेएस पब्लिक स्कूल के अध्यापक आकाश कुमार साहनी, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

आत्मनिर्भरता से महिलाएं होंगी मजबूती : माधुरी मद्धेशिया

मधुबन। महिलाओं की मजबूती तभी सम्भव है जब वह आत्म निर्भर बनेंगी। महिलाएं किसी भी मामलें में पुरुषों से कम नहीं हैं। उक्त बातें नगर पंचायत चेयरमैन मधुबन माधुरी मद्धेशिया ने मिशन शक्ति अभियान के तहत स्थानीय थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ करते हुए कही। इस मौके पर शंकर मद्धेशिया ,एसएसआई रामसकल यादव, बेचू यादव , स्मृति मिश्रा, अर्निका भारती, प्रियंका यादव, बिनीता अवस्थी , ममता भारती ,रिंकू, उपनिरीक्षक रूस्तम खान, दिवान फारूखी, संतोष यादव, मुंसी वैभव सिंह, मनोज शुक्ला, धनंजय पाण्डेय, बलवंत चौधरी रहे।-

महिलाओं को शक्ति को पहचानना होगा

कोपागंज। महिलाओं की मजबूती तभी सम्भव है जब वह आत्म निर्भर बनेंगी। यह बातें प्राथमिक विद्यालय प्रथम की प्रधानाध्यापिका रजिया खातून ने थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के दौरान कहीं। इस मौके पर भाजपा के प्रांतीय सदस्य अखिलेश तिवारी, थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, नेसार अहमद ,कनकलता राय ,सुमित्रा राय , एसआई राजेश वर्मा, रमेश कुमार ,सविन्द्र राय, प्रमोद राय रहे। नारी सम्मान महिला सशक्तीकरण की गोष्ठी दोहरीघाट। थाना परिसर में नारी सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी हुई। इसमें ईओ ऋचा सिंह और थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने विचार रखा। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष राय, श्रीकांत श्रीवास्तव, आरक्षी संताना शुक्ला, सावित्री शुक्ला, पूरा पासवान ने महिलाओं को सुरक्षित रहने के लिए विधिवत जानकारी दी। प्रधानाचार्या ने हेल्प डेस्क का किया शुभारम्भ रानीपुर। शुकवार को रानीपुर थाने पर हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर फतेहपुर महिला इंटर कालेज की प्रिंसिपल इंद्रा तिवारी, तहसीलदार संजीव कुमार यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी दिनेश कुमार और थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह समेत कई लोग रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें