ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊमिशन शक्ति: मऊ में गीता ने तीन सौ युवतियों को बनाया आत्मनिर्भर

मिशन शक्ति: मऊ में गीता ने तीन सौ युवतियों को बनाया आत्मनिर्भर

नदवासराय (मऊ)। हिन्दुस्तान संवाद भिखारीपुर निवासी गीता मौर्या नारी सशक्तिकरण को चरितार्थ करते हुए क्षेत्र में अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणापरक बनी हुई हैं। इन्होंने पहले खुद को आत्मनिर्भर बनाया, फिर...

मिशन शक्ति: मऊ में गीता ने तीन सौ युवतियों को बनाया आत्मनिर्भर
हिन्दुस्तान टीम,मऊSun, 29 Nov 2020 01:15 AM
ऐप पर पढ़ें

नदवासराय (मऊ)। हिन्दुस्तान संवाद

भिखारीपुर निवासी गीता मौर्या नारी सशक्तिकरण को चरितार्थ करते हुए क्षेत्र में अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणापरक बनी हुई हैं। इन्होंने पहले खुद को आत्मनिर्भर बनाया, फिर दूसरों को बनाने के लिए कोशिश कर रहीं हैं।

गीता ने अपने परिवार की माली हालत सुधारने के लिए यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा-घोसी से लोन लेकर आय अर्जित किया। इसके बाद वह सिलाई बुनाई केन्द्र एवं व्यूटी पार्लर की दुकान संचालन करने लगीं। लगभग पांच वर्ष पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र खोलकर ट्रेनिंग देना शुरू किया। इन्होंने अब तक तीन सौ असहाय युवतियों को ट्रेनिंग दिया और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया। इनके यहां से प्रशिक्षण लेकर सैकड़ों युवतियां व महिलाएं अपना व्यवसाय शुरु कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। बीए पास गीता मौर्या ने अपने कठिन परिश्रम के चलते अपने क्षेत्र में अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें