संदिग्ध परिस्थितियों में गायब दो लड़कियां हरियाणा से बरामद
Mau News - मऊ में, थाना दक्षिण टोला पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई दो लड़कियों को हरियाणा से बरामद किया। लड़कियों के पिता ने तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे घर से नाराज होकर गई थीं। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कियों को सुरक्षित वापस लाया।

मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने संदिग्ध परिस्थितियों में गायब दो लड़कियों को हरियाणा से बरामद कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि तीन दिन पूर्व जितेन्द्र साहनी ने थाने में अपनी दो लड़कियों के गायब होने का मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज मुकदमे में बताया था कि उनकी दो लड़कियां घर से नाराज होकर कहीं चली गई हैं। घटना के बाबत थाने की पुलिस ने धारा 137 (2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। साथ ही साथ मामले के पर्दाफाश के लिए दो टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों ने दोनों लड़कियों को घटना के 72 घंटे के अंदर हरियाणा से बरामद कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


