Mau News: घर में घुसकर सो रही नाबालिग से छेड़खानी का आरोप
Mau News: - पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र क

Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर सो रही नाबालिग किशोरी से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों के पहुंचने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गया। कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी युवक पर विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक अजीत चौहान घर में घुस आया और किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा।
किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से भाग निकला। परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक वहां से भाग चुका था। कोतवाली पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।


