
प्रभारी मंत्री ने अपर मुख्य अधिकारी का वेतन काटने के निर्देश
Mau News - मऊ में प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव की अध्यक्षता में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अपर मुख्य अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
मऊ , संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम तक विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश के बाद भी अपर मुख्य अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिले प्रभारी मंत्री ने सख्त नाराजगी जताते हुए बुधवार को अपर मुख्य अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण भी मांगा। साथ ही साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्ती के साथ चेताया कि शासन की मंशा के अनुरुप कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की खैर नहीं होगी। प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता में मंगलवार की देर शाम तक कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई थी।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश जारी किया। चेताया कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को पूरे ब्योरे के साथ उपस्थित होने के निर्देश के बावजूद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी बैठक में अनुपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने बुधवार को अनुपस्थित अपर मुख्य अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन काटने करने के निर्देश जारी किया। प्रभारी मंत्री ने अपर मुख्य अधिकारी अनुपस्थित पर सख्त नाराजगी जताई। उधर प्रभारी मंत्री के सख्त रुख से अधिकारियों और कर्मचारियों में पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




