लोस चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी लोक सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एसआर प्लाजा में महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्द्धन करते हुए बूथों की समीक्षा की गई। जिले के प्रभारी तथा...
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी लोक सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एसआर प्लाजा में महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्द्धन करते हुए बूथों की समीक्षा की गई। जिले के प्रभारी तथा प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस रोज झूठ बोलकर झूठ को सच साबित करना चाहती है, लेकिन भारत की जनता सब कुछ समझ रही है।
श्री सिंह ने कहा कि हम सभी की जिम्मेवारी है कि हम सब एकाग्र होकर पूरी तन्मयता से लोकसभा की चुनावी तैयारी में जुट जाए और मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाए। इसके लिए हम सभी को सेक्टरों व बूथों पर जाकर सूक्ष्म तैयारी पूर्ण करनी होगी। सांसद हरिनारायण राजभर तथा विधायक फागू चौहान ने भी आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव के तैयारियों की रूप रेखा प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कहा कि, पार्टी अब पूरी तरह से चुनावी मूड में आ चुकी है। इसलिए सभी कार्यकर्ता कमर कस ले मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन-जन तक सरकार की कल्यानकारी योजनाओं को पहुचाएं तथा विपक्ष के झूठ से लोगों को आगाह करे। यह मोदी जी ही है जो देश को विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर किए हुए हैं। अत: यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम पुन: उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाए। बैठक में हौसला प्रसाद उपाध्याय, मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, अमरनाथ दुबे, शकुन्तला चौहान, सुनील कुमार गुप्त सहित सभी जिला पदाधिकारी मंडल व मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।