68 बच्चों को लगाया मीजल्स रूबेला का टीका
Mar 01, 2026 01:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
Mau News - मुहम्मदाबाद गोहना में शनिवार को एएनएम ने मीजल्स रूबेला टीकाकरण का आयोजन किया। मोहल्ला सैदपुर में 68 बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगाया गया। यह टीकाकरण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुहम्मदाबाद गोहना। नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्ले में शनिवार को एएनएम ने मीजल्स रूबेला का टीकाकरण किया। मोहल्ला सैदपुर में एएनएम पूनम यादव ने स्वास्थ्य कर्मी के माध्यम से टीकाकरण के लिए प्रत्येक घरों में बुलावा देकर टीकाकरण कराया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 68 बच्चों को विभिन्न जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रामबदन ने मौके पर पहुंचकर हो रहे टीकाकरण की जानकारी ली। इस मौके पर सर्वेश सिंह, रंजू मौर्य, अविनाश सिंह आदि स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



