जिलेभर में 1231 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Mar 01, 2026 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - मऊ जिले में होली पर्व के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 1231 स्थलों पर होलिका दहन होगा, जिनमें 35 अतिसंवेदनशील स्थान हैं। पुलिस और पीएसी तैनात रहेंगे, और ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। शराब बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

जिलेभर में 1231 स्थानों पर होगा होलिका दहन
मऊ, संवाददाता। जिले में होली पर्व के मद््देनजर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में आज यानी सोमवार की देर रात 12.50 बजे के बाद 1231 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इनमें 35 अतिसंवेदनशील होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी को भी जिले में तैनात किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में होलिका दहन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में वसंतपंचमी पर ही होलिका स्थलों पर पेड़ की टहनियां रख दी जाती हैं। होलिका को लेकर कहीं कोई विवाद न हो, इसके लिए काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया है। पुलिस अधीक्षक इलामरन ने बताया कि होली के अवसर पर जिलेभर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है। संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। खासकर उन इलाकों में जहां भीड़ ज्यादा होती है या पूर्व में किसी प्रकार की अप्रिय घटनाएं सामने आई हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

35 अति संवेदनशील और संवेदनशील पर विशेष नजर

मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया बताया कि जिले में बारह थाना क्षेत्र में इस बार 35 अतिसंवेदनशील जबकि 132 स्थलों संवेदनशील की श्रेणी में रख कर विशेष निगरानी की जा रही है। 35 अतिसंवेदनशील होलिका में से घोसी में 15, दक्षिण टोला में 7, चिरैयाकोट में 4, मुहम्मदाबाद गोहना में 3 और हल धर पुर में 2 और मधुबन में 1 हैं। संवेदनशील की संख्या सबसे ज्यादा 67 हैं। जहां भारी फोर्स तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तेरह थाना प्रभारी के अलावा 150 उप निरीक्षक और 204 हेड कांस्टेबल और 377 कांस्टेबल के साथ 172 होम गार्ड भी तैनात रहेंगे। शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। जुलूस में शराब पीकर चलने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रोजाना चेकिंग और पैदल गश्त तेज

मऊ। त्योहारों के मददेनजर पुलिस अधीक्षक इलामारन जी और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार लगातार पुलिस बल के साथ शहर और देहात क्षेत्रों में पैदल गश्त कर रहे हैं। रोजाना संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले की सीमाओं पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। बॉर्डर एरिया में बैरियर लगाकर बाहरी वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।