न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कटिबद्ध है सररकार: दारा सिंह चौहान
Mau News - मऊ, संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार
मऊ, संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को बार सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि सरकार न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।विशिष्ठ अतिथि मंडलायुक्त विवेक कुमार ने कहा कि न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए बार और बेंच के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने नव निर्वाचित अधिवक्ताओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया। बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राय ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, वह इसका ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
पूर्व अध्यक्ष विद्या निधि उपाध्याय ने कहा कि बार की मजबूती ही अधिवक्ताओं की ताकत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता बीबी सिंह और संचालन एडवोकेट अतुल राय ने किया। कार्यक्रम को अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, चीफ रेवेन्यू ऑफिसर दिनेश, नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, बार के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सिंह पालीवाल, पूर्व महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया।अध्यक्ष, महामंत्री समेत कार्यकारिणी के सदस्यों ने लिया शपथमऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राय, महामंत्री सतिराम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशित कुमार पाठक, संजय कुमार गुप्ता, साधारण उपाध्यक्ष सुशील कुमार द्विवेदी, सहमंत्री प्रशासन अमित कुमार सिंह, सुनील कुमार दुबे, सहमंत्री लाइब्रेरी सरिता सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राय, ऑडिटर प्रत्यूष रंजन बालव समेत वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी चंद्र प्रकाश, पंकज राय, राम प्रकाश सिंह, रामबचन यादव, रमेश श्रीवास्तव, शाह मोहम्मद इकबाल, कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी नीरज कुमार सिंह, अवनीश सिंह, सुनील यादव, सौरभ सिंह, उमाशंकर उपाध्याय, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने शपथ लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


