मऊः प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, अपने अपने घरों में लटकते मिले शव
मऊ में सरायलखंसी के हाजीपुर गांव में मंगलवार की सुबह प्रेमी प्रेमिका ने अपने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंचे।...

मऊ में सरायलखंसी के हाजीपुर गांव में मंगलवार की सुबह प्रेमी प्रेमिका ने अपने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हाजीपुर गांव के 20 वर्षीय आशीष चौहान और पड़ोस में रहने वाली 26 वर्षीया दो बच्चों की मां ममता चौहान में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस प्रेम प्रसंग का पता चलने पर गांव और घर वालों ने विरोध किया था। दोनों के मिलने जुलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। मंगलवार की भोर में परिजनों ने पहले युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। शोरगुल पर आसपास के लोग जुटे। पुलिस को भी सूचना दी गई। इसी बीच पता चला कि युवती ने भी अपने घर में फांसी लगा ली है।
एक साथ दो मौतों की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों का काफिला भी घटनास्थल की ओऱ भागा। दोनों शवों को फंदे से उतारकर पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग के बाद आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य बातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Yogesh Yadavयोगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।
पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


