मदरसा बोर्ड:पहली पाली में 457 और द्वितीय पाली में 103 ने छोड़ दी परीक्षा
Mau News - मऊ में मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में 2552 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। पहली पाली में 2327 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि दूसरी पाली में 785। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी भी की गई।
मऊ, संवाददाता। मदरसा शिक्षा परिषद के सचालित सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में दूसरे दिन मंगलवार को सात केंद्रों पर दोनो पालियों में कराई गई। दोनों पालियों में 2552 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 560 ने छोड़ दी। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए दो सचल दस्ते की टीम केंद्रों के निरीक्षण में जुटी रही। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल विहीन परीक्षा कराने का सख्त निर्देश दिया। पहली पाली सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में अपराह्न 2 से 5 बजे तक दोनों पालियों संपंन हो गयी। पहली पाली की परीक्षा में 2327 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 458 अनुपस्थित और 1870 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 785 पंजीकृत रहे। जिसमें 682 उपस्थित और 103 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल संपंन कराने के लिए जिला प्रशासन सहित अल्पसंख्यक विभाग सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री की परीक्षा को नकलविहीन कराने में जुटे हुए है। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी भी की जा रही थी। वहीं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने में सचल दस्ते की टीम जुटी रही। शासन के निर्देश के तहत यूपी बोर्ड परीक्षा की तरह वेबकास्टिग से निगरानी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की संघन तलाशी ली गई। उसके बाद हीं केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। जिला अल्पसंख्यक सिंह देव प्रताप ने परीक्षार्थियों को सख्त हिदायत दिया कि कोई परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा जाता है। उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं परीक्षार्थी के साथ हीं केंद्र व्यवस्थापक पर भी कार्रवाई होगी। परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्टवॉच और मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




