डकैती मामले में फरार मास्टर माइंड अभियुक्त चढ़ा हत्थे
Mau News - मऊ में एक निजी अस्पताल से डायलिसिस मशीन की डकैती में शामिल फरार मास्टर माइंड अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 23 जनवरी को हुई इस डकैती में स्वास्थ्यकर्मियों को बंधक बनाकर चार मशीनें चुराई गई थीं। अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत प्राइवेट अस्पताल से डायलिसिस मशीन की डकैती में शामिल फरार मास्टर माइंड अभियुक्त को पुलिस टीम ने कलक्ट्रेट रोड स्थित तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। अब तक इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। गिरफ्तारी आरोपी से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी है। स्थानीय दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के हकीकतपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में विगत 23 जनवरी की रात में एक निजी अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक डकैत स्वास्थ्यकर्मी को बंधक बनाकर चार डायलिसिस मशीन लूटकर फरार हो गए थे। मामले में मुख्य आरोपित लखनऊ का होम्योपैथिक डॉक्टर अमरनाथ दीक्षित निवासी 4/525 विभव खण्ड थाना गोमतीनगर कमिश्नरेट लखनऊ समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश देने में जुटी थी। शनिवार को थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने डकैती मामले में फरार अभियुक्त मास्टर माइंड सुमित गौतम पुत्र रामदीन गौतम निवासी महम्दापुर थाना अतरौली जिला हरदोई को कलेक्ट्रेट परिसर को जाने वाली रोड पर स्थित तालाब के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर डायलसिस मशीन लूटकांड से सम्बंधित धारा 310 (2) /317(3)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस कड़ी पूछताछ में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


