रमजान:दूसरे जुमे पर मांगी अमन की दुआ

Feb 28, 2026 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - मऊ में रमजान के दूसरे जुमा की नमाज बड़ी संख्या में मुस्लिम लोगों ने अदा की। मस्जिदों में इमाम के नेतृत्व में नमाज पढ़ी गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और रोजेदारों ने इफ्तार के लिए विभिन्न पकवानों का सेवन किया। बाजार में नमकीन की दुकानें भी सजी थीं, जिसमें लोगों ने अपनी पसंद की नमकीन खरीदी।

रमजान:दूसरे जुमे पर मांगी अमन की दुआ

मऊ, संवाददाता। रमजानुल मुबारक के पाक महीने के दूसरे जुमा की नमाज शुक्रवार को जिले भर की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी तादाद में मुस्लिम लोगों ने अदा की। जुमे की पहली अजान की पुकार सुनकर मुस्लिम लोगों का मस्जिदों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान सभी लोगों ने सुन्नतें पढ़ी। इसके बाद निर्धारित समय पर मस्जिदों के इमाम ने दो रेकात जुमे की नमाज अदा की और दुआएं मांगी। जुमे को लेकर मस्जिदों के आसपास सुरक्षा चाक चौबंद रही। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में रमजान माह को लेकर रोजेदारों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज को लेकर सभी वर्ग के रोजेदारों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

युवा, बुजुर्ग समेत सभी वर्ग के लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दिया। मुस्लिम समाज के लोगों ने करीब चार बजे भोर में सहरी करके रोजा रोजा रखा। रमजान के इस पवित्र महीने में मस्जिदों में नमाजियों की तादाद बढ़ गई है। निर्धारित समय पर रोजेदारों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। इसके साथ ही रात में एशा के वक्त तरावीह की बीस रेकात विशेष नमाज भी अदा की। घरों में महिलाएं भी जुमे की नमाज पढ़ने के साथ ही कुरान की तिलावत की। शाम को मगरीब की समय मस्जिदों से अजान की पुकार जैसे ही हुई, रोजेदारों ने खजूर, पानी से रोजा खोला और चना की घुघनी, आलू-पियाज की पकौड़ी, ब्रेड पकौड़ा, चिप्स, फल आदि पकवानों का सेवन कर इफ्तार किया। कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई नमाज मऊ। रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज नगर समेत ग्रामीण अंचलों के विभिन्न मस्जिदों में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने अल्लाह की इबादत कर उनसे दुआ मांगी। सबसे ज्यादा भीड़ नगर के शाही कटरा मैदान स्थित शाही मस्जिद में रही। नमाज अदा करने के बाद रोजेदारों ने जमकर फलों की खरीददारी भी की। नगर क्षेत्र के शाही मस्जिद, खीरीबाग, रघुनाथपुरा, रौजा, मलिकटोला, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा, हह्वीमदारी, बुलाकीपुरा, रघुनाथपुरा, डोमनपुरा, मलिकटोला, धोबिया इमिली सहित विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। इस दौरान सभी मस्जिद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। नमाज के दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी नगर का निरंतर चक्रमण करते रहे। जुमे की नमाज के बाद रोजेदारों ने सदर चौक पर जमकर खरीददारी की। लोगों में उत्साह का माहौल है। बाजार में सजी नमकीन की दुकानें मऊ। रमजान में रोजेदार मगरिब शाम की अजान के बाद रोजा इफ्तार करते हैं। ऐसे में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में रंग-बिरंगी विभिन्न नामों की नमकीन की दुकानें सज गईं हैं। रोजेदार भी अपने मनपसंद नमकीन को अपनी आवश्यकतानुसार खरीद रहे हैं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में तो सुबह से ही दुकानें सज जाती हैं। साबूदाना, आलू, सोयाबीन, रिंग, चकरी, फोफी, मकई, मूंग की पापड़, फुल्की जैसे विभिन्न नामों से दुकानों पर सजे हैं। लोगों को नमकीन काफी पसंद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।