सर्दी, जुकाम और बुखार को नजरंदाज न करें मरीज : चिकित्सक
Mau News - मऊ जिले में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। 2000 मरीजों का उपचार 84 डॉक्टरों ने किया। 6 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मेले में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम और...
मऊ। जिले में 9 सीएचसी और 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे 2000 मरीजों का 84 डाक्टरों ने उपचार किया। वहीं 6 गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया गया। मेले में पहुंचे 51 पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनाये गये। स्वास्थ्य मेले में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम और डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। डाक्टरों की टीम ने सर्दी, जुकाम और बुखार को नजर अंदाज नहीं करने की सलाह दी। इस समय बदल रहे मौसम में सुबह और शाम सावधानी बरतने पर जोर दिया। चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रविवार को रानीपुर सीएचसी अधिक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की देखरेख में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न रोगों के कुल 495 मरीजों का नि:शुल्क दवा उपचार किया गया। इस क्रम में चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य में केन्द्र प्रभारी धर्मेन्द्र मणि त्रिपाठी आदि द्वारा कुल 145 मरीजों का उपचार हुआ। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सचुई में डा.सौरभ सिंह की देखरेख में 56 मरीजों का उपचार हुआ। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरहट में डा.कमलेश कुमार गुप्ता आदि द्वारा 61 मरीज, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काझा खुर्द में डा.अजहरुद्दीन के द्वारा 155 मरीज और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काझा में योगेश गीरी द्वारा 78 मरीजों का नि:शुल्क दवा उपचार हुआ।
मुहम्मदाबाद गोहना संवाद के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में डाक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर दवा दी। इसी प्रकार ब्लॉक के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेले का आयोजन कर मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि अलग-अलग स्थान पर ज्यादातर मरीज मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, खांसी के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। चिकित्सकों ने सलाह दिया कि स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान दें। समय-समय पर अपने नन्हे-मुन्ने बच्चों को टीकाकरण भी कराते रहे। इस अवसर पर डॉ.आनंद कुमार, डॉक्टर सारिक, डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार, फार्मासिस्ट हंसराज यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राम कुंवर यादव, सरोज यादव, सुजीत कुमार, रितेश कुमार राय, राजेंद्र कुमार समेत एएनएम एवं स्टाफ नर्स का विशेष योगदान रहा।
मच्छरों के काटने से बचने की दी सलाह
मधुबन। न्यू प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित 81 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डा.एसएन राम ने मच्छरों से काटने से बचने की सलाह दी। बताया कि इस समय बदल रहे मौसम में वातावरण में नमी आ जाती है। इस कारण टाइफाइड, डायरिया, वायरल बुखार, स्किन एलर्जी का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


