Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsMangesh Yadav Rising Cricketer from Mau to Play IPL 2026
ट्रक ड्राइवर का बेटा आईपीएल में मचाएगा धमाल, बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ में खरीदा

ट्रक ड्राइवर का बेटा आईपीएल में मचाएगा धमाल, बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ में खरीदा

संक्षेप:

Mau News - मऊ के घोसी तहसील के कैथौली गाँव के गेंदबाज मंगेश यादव को आईपीएल 2026 में खेलने का मौका मिला है। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ में खरीदा है। मंगेश ने मध्य प्रदेश टी 20 लीग में 14 विकेट लिए थे और उनके चयन से गांव में खुशी का माहौल है।

Dec 17, 2025 12:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। जनपद के घोसी तहसील के कैथौली जमीन कैथौली के होनहार यॉर्कर के लिए फेमस गेंदबाज मंगेश यादव अब आईपीएल में विकेट चटकाते नजर आएंगे। कामरान खान और रवि सिंह के बाद वह मऊ के तीसरे क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला है। मंगेश के पिता रामअवध यादव पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं और मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं। मंगेश भी अपने पिता के साथ मध्य प्रदेश में ही रहते हुए क्रिकेट का अभ्यास कर रहे है। उनके चयन से पूरे जनपद और पैतृक गांव में उत्साह का माहौल है। मंगेश यादव को रॉयल चैलेंर्जर्स बेंगलुर ने 5.20 करोड में खरीदा है।मंगेश

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यादव दमदार बैटिंग एंव बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है। ये खतरनाक यॉर्कर तेज गेंदबाजी के लिये जाने जाते है। मंगेश मध्यप्रदेश टी 20 लीग में शानदार प्रदर्शन कर 14 विकेट लिया था। छिंदवाड़ा के इंदिरा गाँधी मैदान से अपने खेल की नींव रख आज इस मुकाम पर पहुँचे है। मंगेश यादव शुरू से ही क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि थी। जिसका प्रोत्साहन माता पिता व परिजन करते थे। आईपीएल 2026 में चयन होने के बाद परिजनों सहित गांव वासियों में खुशी व्याप्त है।मंगेश के पिता रामअवध यादव पेशे से ट्रक ड्राइवर है। जो मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा में रहकर ट्रक ड्राइविंग का कार्य करते है। मंगेश भी अपने पिता के साथ में ही रहते है। वहीं रहकर क्रिकेट की तैयारियां कर रहे थे। गांव के प्रधान अमरेंद्र प्रताप ने बताया कि मंगेश यादव का अपने पैतृक गाँव से जुड़ाव हमेशा रहा है। वह शुरू से ही होनहार था। लोग कहते थे कि आगे चलकर यह गांव का ही नही देश का नाम रोशन करेगे। कल ही इसकी जानकारी होने पर पूरे गाँव मे हर्ष का माहौल है। इस दौरान मखड़ू यादव, प्रिंस, अवधेश, फरेश आदि ने खुशी जाहिर किया है।