ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊहजरत फातिमा जहरा की शहादत पर मजजिस का आयोजन

हजरत फातिमा जहरा की शहादत पर मजजिस का आयोजन

थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला फूलेलपुरा में मुसलमानों के पाक पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स अ) की इकलौती बेटी हजरत फातिमा जहरा (स अ) के शहादत के...

हजरत फातिमा जहरा की शहादत पर मजजिस का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,मऊSun, 17 Jan 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

कोपागंज। हिन्दुस्तान संवाद

थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला फूलेलपुरा में मुसलमानों के पाक पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स अ) की इकलौती बेटी हजरत फातिमा जहरा (स अ) के शहादत के मौके पर मौलाना सरकार मोहम्मद साहब के नेतृत्व में एक मजलिस का आह्वान शनिवार को किया गया। इसमें कर्नाटक राज्य से तशरीफ लाए मौलाना सलमान आब्दी साहब ने तकरीर की कमान संभाली व वहां की स्थानीय अंजुमनों अंजुमन हैदरी, अंजुमन इमामिया कादीम , अंजुमन सज्जदिया , अंजुमन इमामिया रजिस्टर्ड और अंजुमन जफरिया ने नौहा व मातम कर पुर्सा पेश किया।

मौलाना ने कहा कि आज की यह तारीख उस अज़ीम शख्सियत की शहादत की तारीख है। जिन्होंने इस धरती पर मानवता की अनोखी व रिकॉर्डतोड़ मिसाल पेश की है। अपनी तकरीर में मौलाना ने कहा कि जिस फातिमा ने मानवता की दीवार में अपनी अहम भूमिका निभाने का काम किया उस फातिमा को दुनिया वालों ने नहीं पहचाना और उन को उनके पिता हजरत मोहम्मद साहब की मृत्यु के पश्चात चैन से रहने नहीं दिया और लोग उनके दरवाजे पर आग लगा कर उनके ऊपर प्रहार किया। जलता हुआ दरवाज़ा उनके कोमल शरीर पर गिरा दिया और फातिमा इसकी चपेट में आ गई। जिसके चलते उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस मौके पर जमील असगर गुड्डू, नय्यर अली, कररार अली, आज़ाद अली कायम मेहदी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें