सरयू में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Mau News - माघ पूर्णिमा पर रविवार को दोहरीघाट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मऊ और आस-पास के जनपदों से हजारों भक्त रामघाट पर सरयू नदी में स्नान करने पहुंचे। स्नान के बाद भक्तों ने दान-पुण्य किया और मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
दोहरीघाट (मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। माघ पूर्णिमा पर रविवार को दो हरियों मिलन स्थली श्रद्धालुओं से गुलजार रही। हजारों की संख्या में मऊ समेत आस-पास के जनपदों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रामघाट पर सरयू में डुबकी लगाई। सरयू स्नान के बाद भक्तों ने खूब दान-पुण्य भी किया। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की कतार सुबह से लेकर लगी हुई है। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग में माघ पूर्णिमा स्नान के लिए सरयू तट पर ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्ति का सागर उमड़ने लगा था। सुबह से ही कस्बे के रामघाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु भोर से जुटकर जयकारों के बीच मां सरयू में स्नान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



