मंदिर के गर्भगृह में मंत्रोच्चार के बीच स्थापित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा
Mau News - गोंठा हनुमान गढ़ी में एक सप्ताह से चल रहे शतचण्डी पाठ के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भक्तों ने दर्शन करने के बाद महाभण्डारे में हिस्सा लिया। 30 लाख की लागत से बने नए मंदिर में विधिवत पूजन किया गया और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। गोंठा हुनमान गढ़ी में एक सप्ताह से चल रहे शतचण्डी पाठ के समापन कार्यक्रम में शनिवार को मंदिर के गर्भ गृह में मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विद्वानों के मंत्रोचारण के साथ की गई। प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही मां दुर्गा के दर्शन पूजन करने की होड़ लग गई। भक्तों ने दर्शन करने के बाद महाभण्डारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। गोंठा हनुमान गढ़ी में 30 लाख की लागत से नवनिर्मित मंदिर में सप्ताहभर चले विद्वतजनों द्वारा पूजन कार्यक्रम के बीच मंदिर के गर्भगृह में जयकारे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई।
मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण करने के लिए जहां आयोजक मंण्डल हरवेश गुप्त, पूर्व प्रधान बिजेन्द्र राय, बिपिन राय, राजेश गुप्त, दीपक गुप्त, विनय गुप्त समेत पूरी टीम पूरे मनोयोग से लगी हुई थी। राजस्थान से मां दुर्गा की मुर्ति मंगाकर प्राण प्रतिष्ठित कराया गया। मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होते ही गांववासी दर्शन और पूजन करने को उमड़ पड़े। मंदिर में मां के अलौकिक रुप को देख सभी भक्त निहाल हो गए थे। शनिवार की शाम आयोजित भण्डारे में पहुंचे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



