हड़ताल समाप्त होने के बाद खुले बैंक, ग्राहकों की जुटी रही भीड़

Jan 29, 2026 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - मऊ में पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर एक दिन की हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार को बैंक खुलते ही ग्राहकों की लंबी भीड़ जमा हो गई। चार दिन तक बैंक बंद रहने के कारण लगभग दो अरब का लेनदेन प्रभावित हुआ। हड़ताल के कारण ग्राहकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

हड़ताल समाप्त होने के बाद खुले बैंक, ग्राहकों की जुटी रही भीड़

मऊ, संवाददाता। पांच दिवसीय बैकिंग लागू करने की मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार को बैंक खुलते ही ग्राहकों की लंबी भीड़ जुटी रही। चार दिन के अंतराल के उपरांत बैंक खुलने से बैंक ग्राहकों को काफी राहत भी मिला। बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि चार दिन तक बैंक बंद होने के कारण लगभग दो अरब का लेनदेन प्रभावित रहा। उधर बैंक में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी चौकस इंतजाम रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर मंगलवार को बैंककर्मी पूरे दिन हड़ताल पर रहे।

हड़ताल के कारण जिले के लगभग डेढ़ सौ से अधिक बैंक शाखाओं पर ताला लटका रहा और पूरे दिन बैंक में कामकाज ठप था। बैंक बंद होने के कारण ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। सबसे ज्यादा परेशानी दूर-दराज से आने वाले बैंक उपभोक्ताओं को उठानी पड़ी थी। सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को चेक क्लीयरिंग समेत पैसे की निकासी और जमा को लेकर उठानी पड़ी थी। बुधवार को हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी बैंक शाखा खुलने से लोगों ने राहत महसूस किया। सुबह दस बजे के बाद से ही सभी बैंक शाखाओं पर उपभोक्ताओं की लंबी भीड़ दिखाई दी। एसबीआई के आंचलिक सचिव रवि राय, पीएनबीपीईए के प्रदेश सहायक महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि एक दिवसीय हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार को बैंक शाखाओं में नित्य की अपेक्षा काफी संख्या में ग्राहकों की भीड़ थी। हालांकि काम तेजी के साथ निपटाने से अपरान्ह 2 बजे के बाद ग्राहकों की भीड़ धीरे-धीरे कम होने लगी थी। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्त ने बताया कि लगातार चार दिनों तक बैंक बंद होने के कारण चेक क्लीनियर होने को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सभी बैंक शाखाओं में ग्राहकों की अधिक भी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;