Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsLocal Protest Demands Quality Monitoring for Saidi Road Reconstruction
सईदी रोड निर्माण में गुणवत्ता की निगरानी की मांग, प्रदर्शन

सईदी रोड निर्माण में गुणवत्ता की निगरानी की मांग, प्रदर्शन

संक्षेप:

Mau News - मऊ में सईदी रोड के पुनः निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी के लिए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने जिला प्रशासन से निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान देने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो वे आंदोलन तेज करेंगे। पहले के घटिया निर्माण के कारण सड़क में गंभीर समस्या आई थी।

Dec 11, 2025 01:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ। सईदी रोड के पुन: निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने मांग की कि मार्ग के पुन: निर्माण की गुणवत्ता पर जिला प्रशासन की तरफ से पैनी नजर रखी जाए। चेताया कि अगर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सईदी रोड का निर्माण कार्य रेलवे और नगर पालिका की तरफ से पूर्व में किया गया था। इस दौरान घटिया निर्माण कार्य के कारण एक साल के भीतर सड़क मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया। इसको लेकर लोगों ने कई बार आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों के आक्रोश को देखते हुए सईदी रोड का पुन: दुबारा निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मांग किया कि दुबारा निर्माण कार्य जो किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता पर पैनी नजर रखा जाए, जिससे निर्माण कार्य में मनमाना नहीं किया जा सके। लोगों ने चेताया कि अगर निर्माण कार्य में पुन: मनमानी की गई तो स्थानीय लोग सड़क पर उतरकर आरपार का आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर फिरोज अहमद राजू, अबू ओजेफा, अनीस अहमद, अफजाल अहमद, मकसूद, मुनौव्वर अली, मुनीब, वसीम अहमद, इश्तेयाक अहमद, ओबेदुल्लाह आदि उपस्थित रहे।