डीआरएम ने कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया

May 07, 2026 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन का शुभारंभ 11 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे। दोहरीघाट स्टेशन पर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने लिया। नई मेमू ट्रेन सुबह 8:20 बजे दोहरीघाट से रवाना होगी और औड़िहार जंक्शन पहुंचेगी।

डीआरएम ने कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया

दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन से दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन के शुभारंभ की तिथि निर्धारित हो गई है। 11 मई को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव हरी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं दोहरीघाट स्टेशन पर उप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा प्रतिनिधित्व करेंगे। रेलमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन पहुंचे। उन्होंने दोहरीघाट स्टेशन पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोहरीघाट-इंदारा रेलमार्ग पर रेलवे ने नई मेमू ट्रेन की सौगात दी है। बीते 27 अप्रैल को दोहरीघाट-औड़िहार-दोहरीघाट मेमू (65121/65122) के संचालन को मंजूरी दे दी थी।

रेलवे ने मंजूरी के साथ ही समय-सारणी भी जारी कर दी थी। जारी समय सारणी के अनुसार मेमू ट्रेन संख्या 65121 रोज सुबह 8:20 बजे दोहरीघाट से रवाना होगी और मुरादपुर हाल्ट, अमिला, घोसी, कोपागंज, इंदारा होते हुए सुबह 10:05 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी। वहां से दुल्लहपुर, जखनियां, सादात होते हुए 11:25 बजे औड़िहार जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम पांच बजे औड़िहार से रवाना होकर रात आठ बजे दोहरीघाट पहुंचेगी। हालांकि यह ट्रेन कब से चलेगी इसकी कोई जानकारी नही दी गई थी। लेकिन अब बुधवार को दोहरीघाट स्टेशन पर पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने इसके शुभारंभ की तिथि बता दी है। उन्होंने बताया कि 11 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस मेमू ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। दोहरीघाट स्टेशन पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। जहां उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा स्थानीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। इसको लेकर तैयारियां तेजी से की जा रहीं है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रेलवे के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। वहीं स्टेशन के निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कुछ स्थानों पर मिली दुर्व्यवस्था को जल्द से जल्द दूर करने को कहा। इस वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार, शेख रहमान, विनीत कुमार, रजत प्रिय, बालेन्द्र पाल, अभिषेक राय, शशांक पांडेय, मनोज यादव, सूरज राय, आजाद जायसवाल, विनय जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।