भूमि विवाद में मारपीट के बाद हवाई फायरिंग

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - नदवासराय के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में बुधवार को भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हिंसा हो गई। हमलावरों ने एक युवक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भूमि विवाद में मारपीट के बाद हवाई फायरिंग

नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भातकोल के पास बुधवार की शाम सात बजे के करीब भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते एक पक्ष की तरफ से वाहन में सवार आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डण्डा और धारदार हथियार से एक युवक के ऊपर हमला कर दिया। साथ ही साथ हवाई फायरिंग करते हुए असलहा लहराकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाबत मुहम्मदाबाद गोहना थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

स्थानीय मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के भातकोल में दो पक्षों के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच बुधवार की दोपहर को दोनों पक्ष विवाद को लेकर आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया था। लेकिन शाम लगभग सात बजे कार में सवार आधा दर्जन लोग आए और चाय की दुकान पर बैठे 38 वर्षीय इसरार निवासी भातकोल के ऊपर लाठी-डंडा, बांस, चइला से हमला बोल दिए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगा था। हमले के बाद आसपास के लोगों को आता हमलावर असलहे से फायरिंग करते हुए असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली प्रभारी केके वर्मा भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया। उधर घटना के बाबत घायल की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से जमीन को लकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।