ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊश्रीराम राज्याभिषेक के मंचन ने मोहा मन

श्रीराम राज्याभिषेक के मंचन ने मोहा मन

ब्लाक के सिपाह इब्राहिमाबाद में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के अंतिम दिन 14 वर्ष के वनवास से लौटने के बाद प्रभु राम के राज्याभिषेक का सजीव चरित्र चित्रण किया। लम्बे समय से प्रभु राम के दर्शन का इंतजार कर...

श्रीराम राज्याभिषेक के मंचन ने मोहा मन
हिन्दुस्तान टीम,मऊFri, 02 Nov 2018 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लाक के सिपाह इब्राहिमाबाद में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के अंतिम दिन 14 वर्ष के वनवास से लौटने के बाद प्रभु राम के राज्याभिषेक का सजीव चरित्र चित्रण किया। लम्बे समय से प्रभु राम के दर्शन का इंतजार कर रहे अयोध्यावासियों सहित सभी देवी-देवता इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। गुरु विश्वामित्र की मौजूदगी में आयोजित राज्याभिषेक के उपरान्त रामलीला के आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित लीला स्थल पर उपस्थित बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने प्रभु राम, लक्ष्मण और सीता की आरती कर पुण्य के सहभागी बनने के साथ ही भगवान राम के जयकारे लगाते रहे। इस दौरान सिया बली राम चन्द्र की जय तथा हर हर महादेव के उद्घोष और जयकारों से पूरा वातावरण देर रात तक गुंजायमान रहा।

पिता के आदेशों का अक्षरश: पालन करते हुए धर्म पत्नी सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्ष की वनवास काटने तथा वनवास के दौरान सीता का हरण हो जाने पर वीर हनुमान जैसे वानरों की सेना बनाकर लंका के विधर्मी राजा रावण को परास्त कर वनवास की अवधि समाप्त होने तक के पूरे चरित्र चित्रण का मंचन लगातार कई दिनों से रामलीला के कलाकारों द्वारा किये जाने के उपरान्त गुरुवार की रात अयोध्या लौटे प्रभु राम के राज्याभिषेक का चित्रण बहुत ही आकर्षक एवं मनोहारी स्वरूप में प्रस्तुत किया गया। राज्याभिषेक के दौरान सभी देवी-देवता आशीर्वाद प्रदान करने के लिए मौजूद रहे। राज्याभिषेक और आरती का कार्यक्रम समाप्त होते ही रामलीला समिति के अध्यक्ष रेवती रमण पाण्डेय उर्फ नन्हे पाण्डेय तथा कार्यक्रम के सफल संचालक श्रीनिवास जायसवाल ने समस्त आगन्तुकों तथा सहयोगियों का आभार प्रगट जताया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग एवं मेहनत करने वाले रामलीला समिति के पदाधिकारी सुशील वर्मा, चंदन वर्मा और दीपक शर्मा को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय, चीनी मिल के डायरेक्टर शेख हिसामुद्दीन, एडवोकेट अनिल कुमार मिश्र, सिपाह इब्राहिमाबाद के ग्राम प्रधान प्रनितिधि फूल्ले अंसारी, वृकेश कुमार, जायसवाल, प्रियरंजन जायसवाल, गोलू मद्धेशिया, जितेन्द्र शर्मा, राहुल बाबा, नागेश उपाध्याय, मोनू जायसवाल, बिन्द्रा गुप्ता, सुमंत वर्मा, प्रीतम जायसवाल, शेषनाथ यादव, राजेश जायसवाल, मिंकू मद्धेशिया, जयप्रकाश, प्रिंस गुप्ता, शिवम मद्धेशिया, विशाल मद्धेशिया सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें