समाजवादियों के साथ आंदोलन में भाग लेगा किन्नर समाज
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर दीपावली की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह के आगमन पर उनका फूल माला...
मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर दीपावली की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश किन्नर सभा की प्रदेश अध्यक्ष पायल सिंह के आगमन पर उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। पायल के साथ में उत्तर प्रदेश किन्नर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ श्वेता तथा मऊ जनपद के किन्नर सभा की जिला अध्यक्ष आशुतोष का भी स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि नेताजी कहा करते थे आंदोलन में समाजवादी हमेशा आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है और साथ में अधिवक्ता, महिला, किन्नर भी अब समाजवादियों के साथ आंदोलन में रहकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी। इस तरह किन्नर समाज एक ऐसा संगठन है जो किसी से डरता नहीं है। समाजवादी पार्टी का जब भी आंदोलन हो उसमें किन्नर समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। किन्नर सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ श्वेता ने कहा कि किन्नर समाज एक ऐसा उपेक्षित समाज रहा है। जिसको लोग हेय दृष्टि से देखते थे, लेकिन समाजवादी पार्टी ने जो सम्मान देकर हमको राजनीति का एक अंग बना दिया और हम समाजवादी पार्टी के लिए ब्रह्मास्त्र का काम करेंगे। स्वागत समारोह में म्राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान, प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान, ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी, राम प्रताप यादव, वीरेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, वरिष्ठ महिला सभा जिलाध्यक्ष सितारा यादव, अप्पू मौर्या आदि रहे।
