पहरण का फरार आरोपी गिरफ्तार
Mau News - घोसी में एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी अतुल गौड को कोतवाली पुलिस ने नदवासराय अंडरपास के पास गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसे भागते समय पकड़ा।
घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब 9 बजकर 5 मिनट पर नदवासराय अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह को मंगलवार की सुबह सूचना मिली की कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासिनी युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में दर्ज अपहरण के मुकदमे का वांछित आरोपी अतुल गौड उर्फ कृष्ण कुमार गौड निवासी सरागनेश थाना कोतवाली घोसी नदवासराय रोड पर वाराणसी गोरखपुर फोरलेन अंडरपास के समीप किसी वाहन का इंतजार कर भागने की फिराक में है।
सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अविनाश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख उक्त युवक भागने लगा जिसे पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


