चार न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण

Apr 05, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ जिले में चार न्यायिक अधिकारियों का स्थानान्तरण किया गया है, जबकि छह नए अधिकारी जिले में नियुक्त किए गए हैं। स्थानान्तरण में अपर सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार वत्स, विशेष न्यायाधीश जनार्दन प्रसाद यादव और अन्य शामिल हैं। नए अधिकारियों में प्रीति यादव और रजत कुमार यादव जैसे नाम शामिल हैं।

चार न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण

मऊ, संवाददाता। सिविल कोर्ट में तैनात चार न्यायिक अधिकारियों का स्थानान्तरण रविवार को गैर जनपद के लिए कर दिया गया। वहीं, छह न्यायिक अधिकारी गैर जनपद से स्थानांतरित होकर मऊ जिले में आएंगें। न्यायिक अधिकारियों की जारी सूची के अनुसार अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे) राजीव कुमार वत्स का स्थानान्तरण औरैया, विशेष न्यायाधीश पाक्सो जनार्दन प्रसाद यादव का स्थानान्तरण औरैया, सिविल जज जूनियर डिविजन प्रियंका आजाद का स्थानान्तरण मऊ से फिरोजाबाद, सिविल जज जूनियर डिविजन प्रियंका शर्मा का स्थानान्तरण मऊ से फिरोजाबाद के लिए किया गया है। इसी प्रकार सिविल जज जूनियर डिविजन प्रीति यादव का स्थानान्तरण लखीमपुर खीरी से मऊ , सिविल जज जूनियर डिविजन रजत कुमार यादव का लखीमपुरखीरी से मऊ, एडीजे प्रदीप कुमार राम का स्थानान्तरण अलीगढ़ से मऊ, एडीजे अनिल कुमार वर्मा द्वितीय का स्थानान्तरण अयोध्या से मऊ तथा एडीजे झांगुर राम का पीलीभीत से मऊ, पीलीभीत में तैनात न्यायिक अधिकारी चंनगुर राम का स्थानान्तरण मऊ जिले के लिए किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।