जिला प्रशासन और आबकारी टीम ने शराब की दुकानों पर की छापेमारी

Mar 01, 2026 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - मऊ में होली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। उन्होंने शराब की दुकानों का निरीक्षण किया और स्टॉक का मिलान किया। नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू ने दुकानदारों को एमआरपी से अधिक दाम पर शराब न बेचने की सख्त निर्देश दिए।

जिला प्रशासन और आबकारी टीम ने शराब की दुकानों पर की छापेमारी

मऊ, संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन और आबकारी टीम ने रविवार को संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान शराब की दुकानों का निरीक्षण करते हुए स्टॉक मिलान करते हुए सख्त दिशा निर्देश जारी किया। नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला बसंत लाल, आबकारी निरीक्षक बिमलेश यादव ने आधा दर्जन से अधिक शराब की दुकानों पर छापेमारी किया। टीम के सदस्यों ने देशी, अंग्रेजी शराब की दुकानों और मॉडल शॉप पर स्टॉक की गहनता के साथ जांच किया। इस दौरान दुकान के बाहर मौजूद लोगों से भी पूछताछ किए। आबकारी निरीक्षक ने दुकानदारों को एमआरपी से अधिक दाम पर शराब नहीं बेचने को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किया।

नगर मजिस्ट्रेट रमेश बाबू ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर जांच करते हुए स्टॉक का मिलान किया जा रहा है ताकि एमआरपी से अधिक रेट पर शराब की बिक्री न किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।