आभूषण कारोबारियों ने सुरक्षा को लेकर उठाई मांग

Feb 09, 2026 01:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - मऊ में सोमवार को आभूषण कारोबारियों की बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा और अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। विजय सर्राफ ने सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात की, जबकि मनीष वर्मा ने सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की। बैठक में कई प्रमुख कारोबारी उपस्थित रहे।

आभूषण कारोबारियों ने सुरक्षा को लेकर उठाई मांग

मऊ, संवाददाता। आभूषण कारोबारियों की बैठक वरिष्ठ कारोबारी विजय सर्राफ की अध्यक्षता में सोमवार को कैम्प कार्यालय पर हुआ। इस दौरान आभूषण कारोबारियों की सुरक्षा समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए विजय सर्राफ ने कहा कि आभूषण कारोबारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता के साथ लेना चाहिए। आए दिन कहीं न कहीं आभूषण कारोबारी लूट, चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। मनीष वर्मा ने कहा कि सरकार को व्यापारियों के हितों में ठोस कदम उठाने की जरुरत है। व्यापारियों के हितों में ठोस कदम नहीं उठाए जाने से व्यापारियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है।

बैठक में विष्णु कुशवाहा, जयकृष्ण, अजीत, वैभव आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।