Mau News: सर्राफा दुकान में हुई चोरी का जल्द से जल्द पर्दाफाश की उठी मांग

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

Mau News: मऊ, संवाददाता, (चंद्रशेखर श्रीवास्तव )। सर्राफा सेवा समिति की बैठक सहादतपुरा स्थित कार्यालय पर

Mau News: सर्राफा दुकान में हुई चोरी का जल्द से जल्द पर्दाफाश की उठी मांग

Mau News: मऊ, संवाददाता, (चंद्रशेखर श्रीवास्तव )। सर्राफा सेवा समिति की बैठक सहादतपुरा स्थित कार्यालय पर गुरुवार को हुई। बैठक में रतनपुरा क्षेत्र में मुख्य मार्ग स्थित सर्राफा व्यवसायी शैलेश वर्मा की ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए जल्द से जल्द पर्दाफाश की मांग किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सर्राफा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ ने कहा कि घटना का अभी तक खुलासा नहीं होने से व्यापारी काफी भयभीत हैं। उन्होंने कहा कि रात में गश्त करने वाली पुलिस टीमों को और अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग किया।

सर्राफा सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एक स्वर में चोरी की घटना की निंदा करते हुए मांग की कि घटना में शामिल चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी गए जेवरातों की बरामदगी सुनिश्चित की जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जिले भर के सर्राफा व्यापारी आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में समिति के संस्थापक निखिल वर्मा, जिलामहामंत्री कर्ण शांडिल्य, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, नगर महामंत्री मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।