योग दिवस पर आयोजित होगा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

- स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश योग दिवस पर आयोजित होगा योगाभ्यास कार्यक्रमयोग दिवस पर आयोजित होगा

योग दिवस पर आयोजित होगा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनन्द वर्द्धन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले योग सप्ताह (15 से 20 जून) एवं 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के लिए डा.भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, भुजौटी को निर्धारित स्थल बताते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर दरी, टेंट, पेयजल, ध्वनि विस्तारक यंत्र, प्रतिभागियों के लिए टी-शर्ट, चिकित्सा सुविधा एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में 15 से 20 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तहसील, विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं समस्त विभागीय कार्यालयों में नियमित रूप से योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग सप्ताह का शुभारंभ उद्घाटन समारोह के माध्यम से पुलिस लाइन में प्रात:काल से किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयुष विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।-----------------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।