दिव्यांगजनों में असीम शक्तियां, पहचानने की जरूरत : जिलाधिकारी
Dec 03, 2025 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
Mau News - मऊ में बुधवार को डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का आयोजन हुआ। इसमें दिव्यांग बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिलाधिकारी ने दिव्यांगता को एक ईश्वरीय देन बताया और बच्चों को किट भी प्रदान किए।
मऊ, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अंतर्गत समावेशी शिक्षा के तहत डा.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे जनपद से परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग छात्र-छात्राएं तथा दिव्यांग कल्याण सेवा ट्रस्ट के दिव्यांग जनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। आयोजन में जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला, ब्रेल प्रतियोगिता एवं छू कर पहचानों प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। कुर्सी दौड़ में अविनाश राजभर तो जलेबी दौड़ में नेहा तथा चित्रकला प्रतियोगिता में सोनम साहनी ने बाजी मारकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं है। यह एक ईश्वरी देन है, लेकिन इसके अतिरिक्त इनमें असीम शक्तियां छिपी हुई हैं। हमें उनको पहचानने की जरूरत है और उसका उपयोग करते हुए आगे बढ़ते रहना है। जिलाधिकारी द्वारा अति गंभीर दिव्यांग बच्चों तथा दृष्टि दिव्यांग एवं लो विजन के बच्चों को किट भी प्रदान किया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसी व्यवस्था है कि इसको ग्रहण करते रहने से आदमी बहुत ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है। अपने एक साथी जो आईएएस अधिकारी हैं जो पूर्ण रूप से दृष्टिबाधित है का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों में असीम प्रतिभा छुपी होती है। जिसको हमने अपने काफी करीब से महसूस किया है। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक अमित कुमार श्रीवास्तव, स्पेशल एजुकेटर अरविंद कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विक्रांत जायसवाल, अवधेश यादव, गीता देवी, रूरज कुमार रमेश मौर्या आदि उपस्थित रहे।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


