आयुष्मान कार्ड बनाने में जुटीं आशाएं
Mau News - दोहरीघाट के गांवों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आशा कार्यकत्रियों ने सक्रियता दिखाई है। हालांकि, कई लाभार्थियों के नाम सूची और आधार कार्ड में गलत होने के कारण समस्या आ रही है। डॉ. फैजान और सुरेंद्रनाथ यादव इस अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अब तक 70% लाभार्थियों का कार्ड बन चुका है।
दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत गांवो में सीडीओ की सख्ती के बाद पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आशा कार्यकत्रियों ने ताकत झोंक दी है।आशा घर-घर जाकर लाभार्थियों को कैंप तक पहुंचा रहीं। और पंचायत सहायकों, जन सेवा केंद्रों, बीएलई आदि के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवा रहीं है हालांकि, अधिकांश लाभार्थियों के नाम लिस्ट और आधार कार्ड में गलत होने तथा सर्वर धीमा चलने से दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। इस पूरे अभियान का प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैजान और बीसीपीएम सुरेंद्रनाथ यादव स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उपकेंद्र नईबाजार, सियरहि और फरसरा खुर्द अंतर्गत आने वाले गांव पनईल, कादीपुर, लामी, भैसाखरग, फरसरा बुजुर्ग, रामपुर धनौली सहित अन्य गांवो में शुक्रवार को आशा कार्यकत्रियों ने पात्र गृहस्थी कार्डधारकों, 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों के साथ अन्य लाभार्थियों के घर पहुंच कर कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया।
साथ ही उन्हें अपने साथ लेकर पंचायत सहायक या जनसेवा केंद्र पर पहुंची। हालांकि की कुछ स्थानों पर सर्वर धीमा या आधार कार्ड में संशोधन होने से बहुत से लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। आशा प्रियंका, रीना, मंता, निरुपमा, गीता, राजमती, चंदा, ममता, मीरा, निर्मला, किरन, रिशु, रानू आदि ने बताया कि जो सूची मिली है उसमें अधिकांश लोगों का बन चुका है। तो कुछ लोगों ने आधार कार्ड में संशोधन करा लिया है। इससे उनका नहीं बन पा रहा है। जबकि जिला मुख्यालय से सख्त निर्देश दिये गए है कि सभी लोगों का शत प्रतिशत कार्ड बनाया जाए। वहीं बहुत से लोग बाहर है या मृत्यु हो गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर फैजान ने बताया कि दोहरीघाट क्षेत्र में अब तक 70 प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है तथा करीब 30 प्रतिशत परिवार ऐसे हैं, जिनमें कम से कम एक लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड है। कहा कि योजना का लाभ तभी मिल सकता है जब लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड होगा। इसी के चलते शत प्रतिशत का आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया गया है। बीसीपीएम सुरेंद्र यादव ने बताया कि अभियान के दौरान सभी आशाओं को निर्देशित किया गया है कि आप लोग शत प्रतिशत बनाना सुनिश्चित करें। पात्र गृहस्थी, 70 वर्ष से ऊपर और अन्य लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहें है। इस अभियान में अगर कहीं से कोई लापरवाही मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



