Mau News: बदहाल मार्ग की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

Mau News: - नगर पंचायत अध्यक्ष से समाधान के बाबत की बात, लोगों को दिया आश्वासन राना कोपा वार्ड नंबर एक में इंटरलॉकिंग सड़क खराब होने की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी

Mau News: बदहाल मार्ग की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने किया निरीक्षण

Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना कोपा वार्ड नंबर एक में इंटरलॉकिंग सड़क खराब होने की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी डा.सीएल तिवारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति खराब मिलने पर अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष से बातचीत कर समस्या के स्थायी समाधान की जानकारी ली। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि वार्ड की उक्त सड़क की समस्या उनके संज्ञान में है। सड़क के निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड से पारित हो चुका है और प्रस्ताव रजिस्टर में भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि सड़क पर पाइपलाइन भी बिछाई जाएगी। इसके बाद इंटरलॉकिंग के स्थान पर सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि दुर्गा पूजा दशहरा पर्व को देखते हुए सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी, ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण के बाद किसी व्यक्ति की ओर से सड़क को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया जाता है तो नगर पंचायत की ओर से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बड़े बाबू संजय कुमार, दुर्गविजय, चिंटू मौर्य, चुनमुन, देवेंद्र कुशवाहा, राहुल, हरिंद्र, अंजनी सिंह, निरंकार, आलोक गोंड, वीजाऊ आदि लोग मौजूद रहे।--------------------------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमऊMau News: बदहाल मार्ग की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने किया निरीक्षण