Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsInspection of Ayushman Arogya Mandir by NQAS Team for Quality Assurance
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर बीपीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर बीपीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

संक्षेप:

Mau News - बेलौली आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों को सुविधाएं देने के लिए एनक्यूएएस की टीम 21 जनवरी को निरीक्षण करेगी। बीपीएम अमहद जमील ने तैयारियों का जायजा लिया और कमियों को दूर करने के लिए सख्त हिदायत दी। डॉ फैजान ने रसूलपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया और साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात कही।

Jan 12, 2026 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में मरीजों को सुविधाएं देने के लिए चल रहे बेलौली आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) की टीम निरीक्षण करेगी। इस निरीक्षण को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। सोमवार को बीपीएम अमहद जमील ने केंद्र पर पहुंच कर तैयारियों को जायजा लिया। कमियां मिलने पर सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकत्रियों को सख्त हिदायत देते हुए दूर करने को कहा। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ फैजान ने रसूलपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बीपीएम अहमद जमील ने बताया कि आगामी 21 जनवरी को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) टीम बेलौली आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का निरीक्षण करेगी।

टीम की ओर से आयुष्मान आरोग्य केंद्र में मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, अस्पताल के रिकॉर्ड की मैपिंग, संक्रमण नियंत्रण और गुणवत्ता प्रबंधन, पेयजल सुविधा, स्टाफ सदस्यों को इलाज के बारे जानकारी, साफ-सफाई, बुजुर्गों को कैसी सुविधाएं दी जाती है सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इस टीम में सरकार की ओर से मनोनीत सदस्य शामिल होते हैं। विभिन्न मापदंड पर टीम निरीक्षण करेगी। बताया कि टीम 12 से ज्यादा बिंदु पर सर्वे करती है। इसके बाद एक रैंकिंग तैयार की जाती है। जो केंद्र टॉप-तीन में आते हैं। उन केंद्र को शासन से सुविधाओं को बढ़ाने के लिए बजट मिलता है। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर का प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ फैजान ने निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ प्रशांत को आने वाले सभी मरीजों को सुविधाएं देने का निर्देश दिया। साथ ही परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं। इस दौरान बीएमसी वीरपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;