आईडीए ने तंबाकू के दुष्प्रभावों से किया जागरूक

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

इंडियन डेंटल एसोसिएशन मऊ शाखा ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़ तक जागरूकता मार्च किया गया, जहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया गया।

आईडीए ने तंबाकू के दुष्प्रभावों से किया जागरूक

मऊ। इंडियन डेंटल एसोसिएशन मऊ शाखा ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों एवं तंबाकू की आदत को छोड़ने के लिए प्रेरित किया। गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ मोड़ तक एक जागरूकता मार्च का आयोजन भी किया गया। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के विषय में समझाया। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डा.शैलजा कांत पांडेय, डा.ऋतुका यादव, डा.दीपक, डा.गुल हसन खान, डा एस फैसल आदि लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।