बसें चल रहीं फुल, ट्रेन में टिकट को लेकर संघर्ष
Mau News - मऊ में होली पर्व पर दूसरे जिलों और प्रदेशों से लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बसों और ट्रेनों में भारी भीड़ है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों को डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है और बिहार जाने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 200 के पार पहुंच गई है।

मऊ, संवाददाता। होली पर्व पर दूसरे जिलों और प्रदेशों में रहने वालों की वापसी का क्रम तेज हो गया है। बसों में खूब भीड़ चल रही है। ट्रेनों के आगमन से करीब एक घंटा पहले ही यात्री पहुंचने लगते हैं। यहां पर टिकटों के लिए लंबी कतार लग रही है। बसों और ट्रेनों के नहीं मिलने से परेशान यात्री डग्गेमार वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। मंगलवार की सुबह से ही रोडवेज डिपो और रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ यात्रियों की दिखाई दी। होली पर्व की छुट्टी होने के चलते अधिकांश सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित हो गया है।
दूसरे शहरों और राज्यों में रहकर नौकरी करने वाले लोग एवं छात्रों ने घर वापस लौटना शुरू कर दिया है। जिसका असर ट्रेनों एवं बसों में देखने को मिल रहा है। मंगलवार को रोडवेज बसे यात्रियों से खचाखच भरकर चली। वहीं, दूसरी ओर ट्रेनों में भी भीड़ के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं थी। रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा भीड़ बिहार जाने वालों की रही हैं। ट्रेनों में भीड़ होने से चलते बहुत से यात्रियों को ट्रेन की खिड़की पर लटककर जोखिम भरा सफर तय करना पड़ा। अधिकांश ट्रेनों में भारी बेटिंग चल रही है। बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 200 के पार पहुंच गई है। कई में नो रूम की स्थित भी बन गई है। होली को लेकर घर से बाहर काम करने वाले परदेसियों की घर वापसी शुरू हो गई है। खासकर बिहार जाने वालों को इन दिनों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ट्रेन रूट पर जो लोग हैं उन्होंने पहले से टिकट करवा लिया है, लेकिन जो लोग बच गए हैं उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


