690 स्कूल वाहनों का इंट्रीग्रेटेड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
Mau News - ब यूपी इंटीग्रेटेड व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल पर जिले के स्कूल वाहनों की रजिस्ट्रेशन की रफ्तार बढ़ गई है। अब तक 906 के सापेक्ष 690 वाहनों का पोर्टल पर रजि

मऊ, संवाददाता। यूपी इंटीग्रेटेड व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल पर जिले के स्कूल वाहनों की रजिस्ट्रेशन की रफ्तार बढ़ गई है। अब तक 906 के सापेक्ष 690 वाहनों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया। वहीं बुधवार को गठित पांच टीमों ने 65 स्कूली वाहनों को चेक किया। एआरटीओ सुहैल अहमद के नेतृत्व में टीम ने चिरैयाकोट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 25 वाहनों का भौतिक सत्यापन किया। वहीं एक वाहन मानक के विपरीत मिलने पर सीज कर दिया। इससे स्कूली वाहन स्वामीयों में हड़कंप मचा रहा। 15 अप्रैल के अंदर रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ एआरटीओ विभाग कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर एक अप्रैल से प्रदेश सरकार ने सभी स्कूल वाहनों का यूपी इंटीग्रेटेड व्हीकल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया है। बिना रजिस्ट्रेशन के अब कोई भी स्कूल वाहन सड़क पर नहीं दौड़ सकेंगे। जिले में करीब 906 स्कूली वाहन एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत हैं। एआरटीओ कार्यालय की मानें तो अब तक 690 वाहनों का ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया गया है। 216 स्कूल वाहनों का रजिस्ट्रेशन बाकी है। पोर्टल पर स्कूल का यू डायस कोड, वाहनों का नंबर, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट, चालक का लाइसेंस व अन्य कई दस्तावेज अपलोड करने हैं। अपलोड किए गए डेटा की निगरानी सीधे एआरटीओ कार्यालय से की जाएगी। विभाग इसके जरिए अनफिट एवं फर्जी वाहनों को सड़क पर चलने से रोक सकेगा। ऐसा होने से छात्रों के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले आमलोग भी सुरक्षित रहेंगे।दो दिन में 140 स्कूली वाहनों की हुई जांचमऊ। स्कूल खुलने के साथ संभागीय परिवहन विभाग के द्वारा वाहनों की पड़ताल शुरू कर दी है। बीते दो दिन में अधिकारियों ने 140 स्कूली वाहनों की जांच की है। स्कूलों में पहुंचकर एआरटीओ ने वाहनों की हकीकत जान रहे हैं। यदि कोई भी वाहन जर्जर हालत में बच्चों के ले जाने एवं छोड़ने में प्रयोग होता मिला तो उसे संबधित थाने में बंद किया जाएगा। स्कूल के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वहीं एआरटीओ सुहैल अहमद समेत पांचों टीमों ने बुधवार को 65 वाहनों का भौतिक सत्यापन किया। इसमें एआरटीओ ने चिरैयाकोट क्षेत्र में 25 वाहनों को चेक किया। इस दौरान एक वाहन मानक के विपरीत मिलने पर सीज कर दिया। एआरटीओ सुहैल अहमद का कहना है कि नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दो दिन में 140 स्कूली वाहनों की जांच की गई है।वाहनों की होगी डिटेल्समऊ। पीटीओ करुणानिधि राय ने बताया कि अब एक क्लिक पर स्कूली वाहनों की स्थिति पर नजर रख सकेंगे। अब तक स्कूल वाहनों से किसी प्रकार का हादसा होने पर वाहनों के फिटनेस एवं अन्य जानकारी के लिए एआरटीओ कार्यालय पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब वाहन पर लगे क्यूआर स्कैन करते ही पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसको लेकर स्कूल संचालकों को साफ शब्दों में निर्देश दिए हैं कि कोई भी मानक के अनुरुप चलता हुआ मिला तो कार्यवाही की जाएगी। बताया कि स्कूली वाहनों में सीसीटीवी, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास द्वार, स्कूल का नाम, परिवहन विभाग का हेल्पलाइन नंबर, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप आदि सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य है। जिन वाहनों में उपरोक्त कमियां पाई गईं, उनके सुधार के लिए स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल वाहन चालकों के साथ बातचीत कर उन्हें सावधानी से वाहन चलाने तथा बच्चों को घर से लेकर वापस सुरक्षित पहुंचाने के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है। 15 अप्रैल तक समय दिया गया है। इसके बाद सीज करने की कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


