एसडीएम ने तहसील परिसर में कैंटीन का किया शुभारंभ
Mau News - सचित्र : 32-घोसी तहसील में कैंटीन का शुभारम्भ करते एसडीएम अशोक कुमार सिंह एसडीएम ने तहसील परिसर में का किया शुभारंभएसडीएम ने तहसील परिसर में का किया श

घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर स्थित पूर्वी भवन में गुरुवार को उप जिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया। उक्त कैंटीन दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत दिव्यांग महिलाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ‘शक्ति रसोई’ के माध्यम से संचालित की जाएगी। यह कैंटीन निष्ठा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के प्रोजेक्ट ऑफिसर अरविंद पांडेय ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी गरीबों विशेषकर दिव्यांग महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
इस दौरान नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा, लेखपाल सुधाकर, विपिन, अधिवक्ता सतीश कुमार पांडेय, राजेंद्र यादव, उमाशंकर उपाध्याय, निष्ठा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष आनंद कुमारी पाण्डेय, मीरा देवी, सरोज, राधिका, शकुंतला मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


