Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsInauguration of Online Education for Juvenile Offenders in Mau
बाल संप्रेक्षण गृह के बंदियों को मिलेगी ऑनलाइन शिक्षा

बाल संप्रेक्षण गृह के बंदियों को मिलेगी ऑनलाइन शिक्षा

संक्षेप:

Mau News - मऊ में, जिलाधिकारी की पत्नी प्रीति मिश्रा ने बाल संप्रेक्षण गृह में किशोर बंदियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा का उद्घाटन किया। उन्होंने एलईडी टीवी का रिमोट दबाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की और खेल किट का वितरण...

Tue, 19 Aug 2025 11:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ। जिलाधिकारी की पत्नी आकांक्षा समिति की अध्यक्ष प्रीति मिश्रा ने मंगलवार को बाल संप्रेक्षण गृह में किशोर बंदियों के ऑनलाइन शिक्षा के लिए क्लास का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर ऑनलाइन शिक्षा के लिए एलईडी टीवी का रिमोट दबाकर शुभारंभ भी किया। साथ ही बंदियों को खेल किट सामग्री का वितरण किया। साथ ही गलतियां सुधार जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। बाल संप्रेक्षण गृह के बंदियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष प्रीति मिश्रा ने कहा कि जीवन में सभी से गलतियां होती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उस गलतियों को सुधार कर हमें अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। कहा कि यहां पर उपस्थित आप सभी बच्चे जिस शिष्टाचार के साथ बैठे हैं एवं अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं निश्चय ही आप अपने में बदलाव कर जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों की ऑनलाइन शिक्षा के लिए इस डिजिटल एलईडी टीवी का शुभारंभ किया गया है। इसलिए आप सभी लोग अपनी पिछली गलतियों को भूलकर अपने जीवन में आगे बढ़िए। जो भी गलतियां पूर्व में हुई हैं उसको वहीं छोड़कर आप सभी पढ़ाई-लिखाई करके अपने जीवन में सुधार कर सकते हैं। उन्होंने कहा जो भी बच्चा जिस क्षेत्र में जाना चाहता है उसमें वह लगनतापूर्वक कार्य करे, जरूरी नहीं की पढ़ाई-लिखाई करके ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। पढ़ाई लिखाई के अलावा आप किसी खेल, डांस, रनिंग आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके भी अपने जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान मनीषा नागर भंडारी पत्नी मुख्य विकास अधिकारी ने भी बच्चों के बैठने एवं बोलने के शिष्टाचार की सराहना की। उनको उनकी मासूमियत का परिचय कराते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रोबेशन अधिकारी के साथ आकांक्षा समिति की सदस्य उपस्थित रहीं।