ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊमैदान के अभाव में खेतों में खेलना मजबूरी

मैदान के अभाव में खेतों में खेलना मजबूरी

विकास खण्ड कोपागंज अंतर्गत कोईरियापार क्षेत्र में उभरते खेल प्रतिभागियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक उपेक्षा के चलते खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान या स्टेडियम का निर्माण...

मैदान के अभाव में खेतों में खेलना मजबूरी
Center,VaranasiThu, 01 Jun 2017 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास खण्ड कोपागंज अंतर्गत कोईरियापार क्षेत्र में उभरते खेल प्रतिभागियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक उपेक्षा के चलते खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान या स्टेडियम का निर्माण नहीं कराया जा सका है। इस क्षेत्र में ग्रामीण अंचल के प्रतिभागी काफी प्रयास के बाद भी संसाधनों के आभाव में पीछे छूट जाते हैं। जिससे खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा दम तोड़ देती है। हाल यह है कि क्षेत्रीय युवा खिलाड़ी खाली पड़े खेतों में ही खेलने को मजबूर हो रहे हैं। इस क्षेत्र की आबादी लगभग 35 हजार के आस पास है, जबकि ग्रामसभा कोईरियापार की आबादी लगभग 8 हजार के आस-पास है। लेकिन खेल मैदान या स्टेडियम का आज तक निर्माण नहीं कराया जा सका है। जिससे क्षेत्र में खेल के प्रति जागरूक खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। क्षेत्र में संसाधनों की कमी से खेल प्रतियोगिताएं नहीं हो पाती हैं। क्षेत्रीय रामप्रवेश व अवधेश कुमार का कहना है कि खेल मैदान व स्टेडियम नहीं होने से युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। हाल यह है कि इस समय खाली पड़े खेतों में युवा खिलाड़ी खेलने को मजबूर हो रहे हैं। क्षेत्रीय श्रीकांत व महेंद्र प्रताप का कहना है कि क्षेत्र में छोटी मोटी प्रतियोगिताएं तो खली स्थानों पर करा ली जाती हैं। लेकिन खेल मैदान व अन्य संसाधनों के आभाव में युवाओ में छिपी प्रतिभा दम तोड़ रही है। इसमें क्षेत्रीय युवाओं ने शासन व प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए शीघ्र खेल मैदान व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की मांग किये हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें