Mau News: गोठा मंडी से छंटा अंधेरा, परिसर में लगी दो हाई मास्ट लाइटें

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

Mau News: ग्राम पंचायत गोंठा के कृषि उत्पादन मंडी में अंधेरा अब खत्म हो गया है। समाजसेवी पवन उपाध्याय के प्रयासों से प्रशासन ने दो हाई मास्ट लाइटें लगाईं हैं। इससे व्यापारियों और किसानों को राहत मिली है। अब मंडी परिसर में रात के समय पर्याप्त रोशनी होगी, जिससे सुरक्षा और व्यवस्था में सुधार होगा।

Mau News: गोठा मंडी से छंटा अंधेरा, परिसर में लगी दो हाई मास्ट लाइटें

Mau News: मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत गोंठा स्थित कृषि उत्पादन मंडी परिसर में वर्षों से रहता अंधेरा छंट गया है। समाजसेवी पवन उपाध्याय के लगातार प्रयासों और प्रशासन को दिए गए ज्ञापन का असर दिखा है। मंडी परिसर में दो हाई मास्ट लाइटें स्थापित कर दी गई हैं, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण व्यापारियों, किसानों और आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गौरतलब है कि मंडी परिसर में लंबे समय से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता था। इससे व्यापारियों और किसानों को आवागमन तथा खरीद-बिक्री के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

इस गंभीर समस्या को देखते हुए समाजसेवी पवन उपाध्याय ने पूर्व में तत्कालीन एसडीएम अशोक सिंह को ज्ञापन सौंपकर मंडी में हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग की थी। पवन उपाध्याय की पहल और लगातार किए गए प्रयासों के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडी परिसर में दो हाई मास्ट लाइटें लगवा दीं। लाइटों के शुरू होने से अब पूरे परिसर में पर्याप्त रोशनी रहेगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियां अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेंगी। हाईमास्ट लाइट लगने के बाद ग्रामीण व्यापारियों, किसानों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए समाजसेवी पवन उपाध्याय के प्रयासों की सराहना की। लोगों का कहना है कि इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि मंडी का वातावरण भी पहले से अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।