मानवाधिकार दिवस पर त्रग्वेद संहिता देकर किया सम्मानित
Mau News - घोसी में मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी और क्षेत्राधिकारी दिनेश दत्त मिश्र ने विशिष्टजनों को श्रग्वेद संहिता और कुरान देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में...

घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में मंगलवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विशिष्ठजनों को उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी और क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्र ने श्रग्वेद संहिता और कुरान देकर सम्मानित किया। तहसील सभागार में ‘जागो जगाओ, सुंदर संसार बनाओ अभियान और वैचारिक क्रांति समाज के संस्थापक अनिल कुमार मिश्र एडवोकेट ने विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम घोसी अभिषेक गोस्वामी और विशिष्ठ अतिथि क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्र ने भवनपुर निवासी हरेंद्र सिंह को श्रग्वेद वेद संहिता तथा शमशाद अहमद को कुरआन देकर सम्मानित किया। इस दौरान लालचंद यादव, आजाद हिंद संगठन के अध्यक्ष व शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्ष्क्ष स्वामी नाथ राय, एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल को साल देकर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


