पीटी में नाम रोशन करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित
Mau News - रतनपुरा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय कइयाँ में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय पीटी प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने ग्रामीण बेटियों की प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कइयाँ में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हाल ही में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय पीटी प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिताओं में विजेता रही विद्यालय की छात्राओं को सम्मानित किया गया। विजेता टीम की सभी छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी विक्रान्त सिंह 'रिशु' के प्रतिनिधि संतोष सिंह रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि जिला व्यायाम शिक्षक मऊ सहेन्द्र सिंह ने कहा कि इन बच्चियों की सफलता के पीछे इनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों का मार्गदर्शन है। ग्राम प्रधान छतरपुर रमेश गिरी ने छात्राओं को हर संभव सहयोग देने की घोषणा की। प्राथमिक शिक्षक संघ रतनपुरा के ब्लॉक अध्यक्ष जगमोहन सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। समाजसेवी पवन सिंह ने कहा कि इन बेटियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और प्रदेश में परचम लहराया। प्रशिक्षक जयप्रकाश सिंह को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में प्रमुख रूप से अंजली, काजल, अर्पिता, सपना, दिव्या, राजनन्दिनी, संध्या, सौम्या, मुस्कान, सोनम आदि रहीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता टीम वर्क का परिणाम है। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक राजेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष कविता, मीना यादव, सरिता सिंह, रमेश यादव ,बृजेश कुमार एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


